उत्तराखण्ड में हुए ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, पत्नी के चरित्र पर संदेह होने पर पति ने किया ऐसे मर्डर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हरिद्वार। उत्तराखण्ड के हरिद्वार नगर कोतवाली पुलिस और सीआईयू की टीम ने बीते दिनों हुए ब्लाइंड मर्डर केस (blind murder case) का सोमवार को खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने महिला की हत्या के आरोप में उसके पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बताया कि उसने चाल चलन सही न होने के शक में लकड़ी बीनने के बहाने जंगल में ले जाकर पत्नी की गला घोंटकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

आपको बता दें कि बीते 29 सितंबर को पुराना औद्योगिक क्षेत्र स्थित रबड़ फैक्ट्री के सामने जंगल में एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की गला घोंटकर हत्या करने की बात सामने आई थी। 72 घंटे तक शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह गला दबाकर हत्या करना सामने आई थी।

मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने पत्रकारों को बताया कि हत्याकांड के खुलासे के लिए सात पुलिस टीम बनाई गई। हरकी पैड़ी क्षेत्र के एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने पर मृतका के हुलिए से मिलती जुलती एक महिला दिखाई दी, जिसके साथ एक पुरुष भी था। पुलिस टीम ने जब जानकारी जुटाई तब अहम सुराग मिले। महिला के साथ दिखाई दे रहे करन उर्फ सागर निवासी गांव मोतीहारी अतर्रा नारायणी बांदा यूपी, हाल निवासी निवासी सुभाष घाट हरकी पैड़ी को हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया वह पेशे से पन्नी विक्रेता है, और मृतका पत्नी रागिनी उसकी पत्नी थी। उसे पत्नी के चरित्र पर संदेह था, इसलिए उसने रागिनी की हत्या की योजना बनाई। घटना वाले दिन पत्नी को वह लकड़ी बीनकर लाने की बात कहकर जंगल ले गया। जहां उसने रागिनी से पहले मारपीट की। जब वह अधमरी हो गयी तो नाड़े से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी करन ने बताया कि पत्नी की हत्या करने के बाद वह मध्य प्रदेश चला गया था। उसने अपने चारों बच्चों को वहां बहन के पास छोड़ दिया था। जिसके बाद वह फिर यहां वापस लौटकर आ गया। उसे उम्मीद नहीं थी कि पुलिस उस तक पहुंच जाएगी।

यह भी पढ़ें -   ११ मार्च २०२६ बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

पूछताछ में यह बात भी सामने आई कि रागिनी ने पूर्व में भी तीन शादियां की थीं। उसके पूर्व के पतियों से एक-एक संतान है और एक संतान करन से हुई है। रागिनी की करन से चौथी शादी थी। करन की भी रागिनी से दूसरी शादी है। रागिनी मूल रूप से इलाहाबउद की रहने वाली थी।

रागिनी हत्याकांड के मामले को सुलझाने के लिए पुलिस ने करीब 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। 500 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की गई। 400 से अधिक संदिग्ध मोबाइल नंबरो की कॉल डिटेल रेकार्ड निकालकर गहनता से जांच की गई। दो सौ धर्मशाला से लेकर तीन सौ से अधिक होटलों पर भी पुलिस टीम पहुंची। आठ सौ ई रिक्शा चालकों से भी पूछताछ की गई।

Blind murder case revealed in Uttarakhand, husband committed such murder after doubting his wife’s character, police arrested

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440