रुद्रपुर में बीएलके-मैक्स अस्पताल और बाठला अस्पताल ने शुरू की जॉइंट रिप्लेसमेंट ओपीडी सेवाएं

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुद्रपुर। बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, नई दिल्ली ने रुद्रपुर स्थित बाठला अस्पताल एवं मैटरनिटी सेंटर के साथ साझेदारी में जॉइंट रिप्लेसमेंट ओपीडी सेवाओं का शुभारंभ किया। इन सेवाओं का उद्घाटन बीएलके-मैक्स अस्पताल के जॉइंट रिप्लेसमेंट प्रोग्राम के सीनियर डायरेक्टर डॉ. ईश्वर बोहरा की उपस्थिति में किया गया।

डॉ. ईश्वर बोहरा प्रत्येक महीने के दूसरे शनिवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बाठला अस्पताल एवं मैटरनिटी सेंटर में मरीजों को प्राथमिक परामर्श देंगे। इस पहल का उद्देश्य रुद्रपुर और आसपास के क्षेत्रों के निवासियों को उन्नत और विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है।

ऑर्थाेपेडिक समस्याओं पर विशेषज्ञ का नजरिया
उद्घाटन के अवसर पर डॉ. ईश्वर बोहरा ने कहा, ऑर्थाेपेडिक समस्याएं, विशेषकर जोड़ों की तकलीफें, अक्सर गंभीर स्तर पर पहुंचने से पहले नजरअंदाज कर दी जाती हैं। जोड़ों के दर्द, जकड़न, सूजन और गतिशीलता की कमी जैसे लक्षणों को समय पर पहचानकर उचित इलाज के जरिए जटिलताओं से बचा जा सकता है।

यह भी पढ़ें -   रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, झांसी से दबोचा; भतीजा भी पुलिस की गिरफ्त में, 44 मुकदमों का आपराधिक इतिहास आया सामने

उन्होंने यह भी कहा कि आधुनिक चिकित्सा तकनीकों, जैसे रोबोटिक सर्जरी, ने ऑर्थाेपेडिक और जॉइंट सर्जरी को अधिक सटीक और प्रभावी बना दिया है। ष्3डी मॉडलिंग और रियल-टाइम इमेजिंग जैसी तकनीकों का उपयोग करते हुए सर्जन अब जोड़ों को सटीकता से स्थापित कर सकते हैं। इससे न केवल दर्द और ऊतकों को नुकसान कम होता है, बल्कि मरीजों की रिकवरी भी तेजी से होती है,ष् डॉ. बोहरा ने बताया।

यह भी पढ़ें -   जेनी प्रकरण पर हरक सिंह रावत का पलटवार, बोले- धामी की विदाई के साथ होगा इस खेल का अंत; भाजपा पर लगाया साजिश का आरोप

गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार
इस साझेदारी के माध्यम से बीएलके-मैक्स अस्पताल का उद्देश्य रुद्रपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों में उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। मरीज-केंद्रित देखभाल और अत्याधुनिक तकनीक के साथ यह पहल स्थानीय निवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ बनाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440