रेलवे पटरी के पास से बरामद हुआ शव, फैली सनसनी

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। थाना रायवाला पुलिस ने वन रेंज मोतीचूर टावर केवी रेलवे पटरी के बगल में एक व्यक्ति का शव बरामद किया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया।

वन विभाग मोतीचूर रेंज के रेंजर महेंद्र गिरी ने थाना रायवाला पुलिस को सूचना दी कि वन रेंज मोतीचूर टावर केवी रेलवे पटरी के बगल में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। इस सूचना पर रायवाला पुलिस ने मौके पर जाकर शव का निरीक्षण किया तो उसकी कमीज की जेब से एक पॉकेट डायरी, एक कागज मिला जिस पर जगबीर सिंह पुत्र प्रीतम सिंह लिखा था, तथा कुछ मोबाइल नंबर लिखे थे। उक्त मोबाइल नंबर से संपर्क किया गया तो एक नंबर गुरदीप सिंह का था। जिसने पूछने पर बताया कि जिस व्यक्ति का शव मिला है उसका नाम जगबीर सिंह है तथा वह ग्राम बहलोलपुर जिला लुधियाना पंजाब का मूल निवासी है। जो कि वर्तमान में अपने लड़के के साथ देहरादून में कहीं रह रहा था। इसके पश्चात गुरदीप ने मृतक के घर जाकर उसके भतीजे प्रदीप से बात कराई तो प्रदीप द्वारा मृतक की फोटो देखकर मृतक की शिनाख्त अपने ताऊ जगबीर के रूप में की। उसने थाना रायवाला पुलिस को बताया की उसके ताऊ अपने परिवार के साथ दिल्ली चले गए थे तथा वर्तमान में अपने बेटे के साथ देहरादून में रहते थे। उनका पुत्र जितेंद्र नशे का बहुत आदी था जिस कारण उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया था, पांच छे महीने पहले जितेंद्र भी घर छोड़ कर चला गया था। जिस कारण उसके ताऊ की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी, वह अपने बेटे की खोज में इधर-उधर घूमते रहते थे तथा लोगों से खाना व पैसा मांगते थे।

प्रथम दृष्टया जांच से प्रकाश में आया कि मृतक की मृत्यु ट्रेन से टकराने के कारण उसके सिर पर आई चोटों के कारण हुई है। मौके पर एफएसएल यूनिट को आवश्यक कार्रवाई हेतु बुलाया गया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440