उत्तराखण्ड के टिहरी बांध पहुंचे बॉलीवुड गायक सोनू निगम, उठाया पैरा-सेलिंग का लुत्फ

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून/टिहरी। बॉलीवुड गायक सोनू निगम बांध देखने टिहरी पहुंचे। उन्होंने झील में बोटिंग और पैरा-सेलिंग का लुत्फ उठाया। उन्होंने कहा कि टिहरी बांध की झील एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए बहुत शानदार स्थान है। इसको और प्रमोट करने की जरूरत है।

निगम ने कहा कि फिल्म शूटिंग के लिए भी यह बेहतर डेस्टिनेशन बन सकता है। गायक को अपने बीच देखकर प्रशंसक और बोट संचालक काफी खुश नजर आए। निगम ने झील में स्पीड बोटिंग और पैरा-सेलिंग का लुत्फ उठाया। उन्होंने बताया कि मसूरी में एडवेंचर स्पोर्ट्स के बारे में पूछने के बाद वह टिहरी झील आए हैं। बांध की विशाल झील देखकर वह काफी अभिभूत नजर आए।

उत्तरायणी भागीरथी समिति के अध्यक्ष कुलदीप पंवार ने बताया कि सोनू निगम ने अगली बार दो-तीन की छुट्टी लेकर फुर्सत से टिहरी झील में एडवेंचर का वादा किया है। बोटिंग करने के बाद उन्होंने झील किनारे बने रेस्तरां में पहाड़ी व्यंजनों का आनंद लिया। निगम ने कहा कि पहाड़ में टिहरी झील का नैसर्गिंक दृश्य काफी रोमांचित करने वाला है। सरकार को इसे प्रमोट करने के प्रयास करने चाहिए।

यह भी पढ़ें -   कार्तिक मास 2026: कार्तिक मास से जुड़ी कुछ बेहद खास और प्रेरक बातें

Bollywood singer Sonu Nigam reached Uttarakhand’s Tehri dam, enjoyed para-sailing

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440