बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्म ब्रह्मास्त्र कल 9 सितम्बर से हल्द्वानी के लक्ष्मी सिनेप्लेक्स में

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कल यानि 9 सितम्बर से बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज हो रही है। महानगर हल्द्वानी के सिनेप्रेमी भी यह फिल्म का मनोरंजन 9 सितम्बर से लक्ष्मी सिनेप्लेक्स में बड़े स्क्रीन, डिजिटल टैक्नॉलाजी व डाल्बी साउंड के साथ ले सकते हैं। इस सिनेप्लेक्स में इस फिल्म की 6 शो की टाइमिंग होगी।
उक्त जानकारी देते हुए सिनेप्लेक्स के स्वामी सुरेश चन्द्र अग्रवाल ने बताया कि उनके सिनेप्लेक्स में दो स्क्रीन पूर्णताः वातानुकूलित है। पुश बैंक आरामदायक सीट, बड़ा स्क्रीन (पर्दा), डिजिटल टैक्नॉलाजी व डाल्बी साउंड, केपसूल लिफ्ट, स्नेक्स कैंटीन व पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि जिसमें ऑन-लाइन टिकट की सुविधा भी है जो आप एप ‘बुक माइ शो’ से बुक कर सकते है।

यह भी पढ़ें -   23 मार्च २०२६ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

आपको बताते दें कि #BoycottBollywood ट्रेंड के बीच ये इस साल का बॉलीवुड का सबसे बड़ा दांव कहा जा रहा है। करीब 410 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म में 150 करोड़ रुपए तो केवल VFX पर लगे हैं। ब्रह्मास्त्र के लिए भी सोशल मीडिया पर बायकॉट ट्रेंड चल रहा है, लेकिन इसके बावजूद भी पहले दिन के लिए सवा लाख से ज्यादा टिकट एडवांस बुक हो चुके हैं और वीकेंड के लिए लगभग 2.5 लाख टिकट बुक हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें -   नन्हे कदमों से ऊंची उड़ान तक: डीपीएस हल्द्वानी में किंडरगार्टन ग्रेजुएशन डे धूमधाम से संपन्न
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440