Bookie arrested for dealing in betting
समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा पुलिस ने एक सटोरिये को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए नगदी व पर्ची के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके खिलाफ जुआ अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय मे ंपेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया।
मुखबिर की सूचना पर एक सट्टे बाज को हजारों रुपए की नगदी सहित गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया है बन भूलपुरा थाना पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी की मोहमदी मस्जिद के समीप एक सट्टेबाज सट्टा ले रहा है सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त सट्टे बाज को धर दबोचा और उसकी तलाशी ली तलाशी के दौरान उसके पास से सट्टे में प्रयुक्त पर्चियां पेन मोबाइल सहित 3030 रुपए की नगदी बरामद हुई। खाई बाड़ ने पुलिस को अपना रेहान पुत्र दिलशाद निवासी दुर्गा मंदिर इंद्रा नगर बताया उसने पुलिस को बताया कि वह काफी लंबे समय से सट्टे का कारोबार कर रहा है पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















