उधार की रकम मांगना पड़ा महंगा, आरोपियों ने की पिटाई

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। उधारी की रकम वापस लेने गये युवक के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि दंपत्ति ने अपने पुत्र के साथ मिलकर युवक को बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा। जिसमें उसे गंभीर चोटें आई हैं। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। हीरानगर निवासी रेखा वर्मा के अनुसार उसने पटेल चौक निवासी लक्ष्मी चन्द्र बेलवाल को दो लाख रूपये उधार दिये थे। जबकि उसके पुत्र नीरज बेलवाल उससे 25 हजार रूपये ले गया। बीती सात फरवरी को जब महिला ने लक्ष्मी चन्द्र से पैसों के लिए फोन किया तो उससे 11 फरवरी को आकर रकम ले जाने की बात कही गई। जिस पर बीते दिवस महिला ने अपने पुत्र मयंक वर्मा को पैसे लेने लक्ष्मी चन्द्र के घर भेज दिया। आरोप है कि लक्ष्मी चन्द्र ने पैसे देने के बजाय अपने पुत्र नीरज बेलवाल व पत्नी कमला बेलवाल के साथ मिलकर उसके पुत्र को कमरे में बंद कर दिया और तीनों ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। साथ ही उस पर यह कहकर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया कि कोई भी रकम उसे नहीं दी जाएगी। इस मारपीट में मयंक को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़िता ने पुलिस से कार्यवाही की गुहार लगाई है। तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   खरगे की हल्द्वानी रैली को लेकर कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल, प्रकाश जोशी के स्वागत के साथ तैयारियों का आगाज
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440