फायर स्टेशन के पास पुश्ता टूटा, आये मलबे में बही स्कूटी व मोटर साइकिल

समाचार सच, देहरादून। टिहरी में शुक्रवार को तड़के खेड़ा गाड़ गांव कुंजापुरी के समीप एनएच 94 का पुश्ता टूटने से उसका मलबा दो मंजिला मकान के ऊपर गिर गया। हादसे में दो युवती और एक युवक मलबे में दब गए। इस दौरान फायर स्टेशन में आये मलबे में स्कूटी व मोटर साइकिल भी बह गयी। सूचना पर एसडीआरएफ और पुलिस-प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची और रेस्क्यू आपरेशन शुरू कर दी। एसडीएम युक्ता मिश्रा ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद तीनों का शव निकाला गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना आज सुबह करीब चार बजे की है। नरेंद्रनगर में कुंजापुरी के पास खेड़ा गाड़ गांव में ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे (एनएच 94) का 20 मीटर पुश्ता धर्म सिंह निवासी ग्राम खेड़ा गाड़ हिंडोलाखाल तहसील नरेंद्रनगर (टिहरी) के एक दो मंजिला मकान के ऊपर गिर गया। इस हादसे में किसी तरह से शिक्षा विभाग में कार्यरत मकान स्वामी धर्म सिंह नेगी, जो एक कमरे में सो रहे थे ने अपनी जान मलबे के बीच से निकलकर किसी तरह से बचाई, लेकिन मकान के ढहने से मलबे में दूसरे कमरे में सो रहे धर्म सिंह नेगी का पुत्र अंकित (18), बेटी बिनीता (25) व साढू भाई कमल सिंह की पुत्री नीलम (23) मकान के भीतर ही मलबे में दब गये। जबकि धर्म सिंह को हल्की चोट आई है।
इस संबंध में आपदा प्रबंधन टीम एसडीआरएफ एवं पुलिस फोर्स द्वारा मौके पर पहुंचकर सुबह से हही रेस्क्यू अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद तीनों को शव को निकाल लिया गया। इधर स्थानीय ग्रामीणों ने पुश्ता टूटने एवं मकान पर गिरने से राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों एवं कार्यदाई संस्था के विरुद्ध रोष जताया हैं। जिम्मेदार अधिकारियों को मौके पर बुलाए जाने की मांग की जा रही है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












