गीता जयंती समारोह में विशिष्ट कार्य करने वाले व संस्कृत विद्वानों को दिया ब्रह्म विद्या यति सम्मान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। श्री महादेव गिरि संस्कृत महाविद्यालय में आयोजित गीता जयंती समारोह में समाज में विशिष्ट कार्य करने वाले व विद्वानों को ब्रह्म विद्या यति सम्मान दिया गया। जिसमें पूर्व सर्जन डा गिरीश चन्द्र पाटनी व चिकित्सक व प्रसिद्ध समाजसेवी डा आनन्द बल्लभ जोशी व संस्कृत विद्वान समाज सेवी डा संजय सुनाल तथा विद्यालय में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले छात्र मनीष चुपडाल को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

श्रीमद् भगवत गीता समस्त उपनिषदों का सार, गीता हमें सिखाती है जीवन जीना: स्वामी परेशयति महाराज
मंगलवार को यहां रामपुर रोड देवलचौड़ स्थित महाविद्यालय में आयोजित गीता जयंती समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ महामण्डलेश्वर स्वामी परेशयति महाराज ने कहा कि श्रीमद् भगवत गीता समस्त उपनिषदों का सार है। इसमें चारों वेदों का ज्ञान समाया हुआ है। गीता हमें जीवन जीना सिखाती है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड पंचायत चुनाव में एक से अधिक बच्चों वाले उम्मीदवार भी ठोक सकते दावेदारी, पंचायती राज मंत्री ने दी जानकारी

जीवन में ज्ञान वैराग्य भक्ति का विशेष महत्व: डा0 बेलवाल
मुख्य वक्ता डा चन्द्र बल्लभ बेलवाल ने गीता के कर्मयोग ज्ञान योग व संन्यास योग के बारे में विस्तार से बताया उन्होंने कहा कि श्रीमद् भगवत गीता में १८ अध्याय है इन्हें ही शास्त्रों में अष्टादश योग कहा जाता है। जीवन में ज्ञान वैराग्य भक्ति का विशेष महत्व है इन्हीं की पुष्टि गीता ज्ञान से होती है । उन्होंने ने धर्मक्षेत्र व कुरुक्षेत्र पर विशेष व्याख्यान दिया।

महाविद्यालय के प्रबन्धक नवीन चन्द्र वर्मा ने कहा कि प्रति वर्ष गीता जयंती समारोह में समाज में विशिष्ट कार्य करने वाले व संस्कृत विद्वानों को ब्रह्म विद्या यति पुरस्कार दिया जाता है। पूर्व व्यवस्थापिका ब्रह्मलीन ब्रह्म विद्या यति की स्मृति में यह सम्मान दिया जाता है। इस अवसर समाज सेवी खीमानन्द बृजवासी ने भी विचार व्यक्त किए। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ नवीन चन्द्र जोशी ने समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्रीमद् भगवत गीता में समत्वं योग उच्यते का भाव निहित।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल जिले में बंधक बनाकर लूटी किशोरी की अस्मत, मुकदमा दर्ज

इस अवसर पर विष्णु दत्त थुवाल, महेश चन्द्र जोशी, मनीष जोशी, विनोद जोशी, डा राजेश कुमार जोशी, अनुराग जोशी, विनोद पाठक, जितिन बुदलाकोटी, हर्षित पंत, दीपक जोशी, नीरज पंत आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ चन्द्र बल्लभ बेलवाल ने किया।

Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440