आमजन की सुरक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस का तड़के आकस्मिक चेकिंग अभियान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। आमजन की सुरक्षा, सुदृढ़ कानून व्यवस्था एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से नैनीताल पुलिस द्वारा आज तड़के आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया गया।

पुलिस मुख्यालय देहरादून से प्राप्त दिशा-निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देशन में यह अभियान संचालित किया गया। पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा तथा पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के नेतृत्व में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष टीमें गठित की गईं।

पुलिस टीमों द्वारा बस स्टैंड, थाना क्षेत्रों के बैरियरों, राष्ट्रीय राजमार्गों, लिंक मार्गों, संवेदनशील स्थलों एवं अंतरराज्यीय/अंतर्जनपदीय चेक पोस्टों पर सघन चेकिंग की गई।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार | करवा चौथ आज, शाम 5:50 से 7 बजे तक पूजन का मुहूर्त; रात 8:02 बजे चंद्रोदय का समय, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल

चेकिंग के दौरान संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की जांच के साथ मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध हथियारों, प्रतिबंधित वस्तुओं एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान सभी पुलिस उपाधीक्षकों एवं थाना प्रभारियों द्वारा स्वयं मौके पर उपस्थित रहकर अभियान का नेतृत्व किया गया।

यह भी पढ़ें -   करवाचौथ से पहले उजड़ा सुहाग, सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत; चार बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया

नैनीताल पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियानों में नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना निकटतम थाना, पुलिस कंट्रोल रूम अथवा डायल 112 पर देने का अनुरोध किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440