युवा सम्मेलन में राष्ट्र निर्माण पर मंथन, समाजसेवा में सक्रिय युवाओं का हुआ सम्मान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। अखिल भारतीय साहित्य परिषद द्वारा आयोजित युवा सम्मेलन में राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर व्यापक चर्चा की गई। कार्यक्रम में समाजसेवा के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कई युवाओं को सम्मानित भी किया गया।

कालाढूंगी रोड स्थित हर्षिता गार्डन में सौरभ पांडे के संयोजन में आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए संघ के प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेंद्र ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि युवाओं को सही दिशा और उचित मार्गदर्शन मिलने पर वे समाज और देश के विकास में अहम योगदान दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें -   05 फरवरी 2026 बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

साहित्य परिषद के राष्ट्रीय मंत्री पवनपुत्र बादल ने परिषद की गतिविधियों और भविष्य की कार्य योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर गोरक्षा, रक्तदान, रोटी सेवा, कला, मानव सेवा, संगीत और साहित्य जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान साहित्य परिषद उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी का पुनर्गठन भी किया गया। इसमें डॉ. जगदीश पंत ‘कुमुद’ को प्रदेश अध्यक्ष और सौरभ पांडे को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई।

यह भी पढ़ें -   दुर्घटना में मृत युवक के वाहन से मोबाइल-अंगूठी चुराने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार

इस अवसर पर परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री मनोज, प्रांत संघचालक डॉ. बहादुर सिंह बिष्ट, राष्ट्रीय महामंत्री पवनपुत्र बादल, पद्मश्री डॉ. माधुरी बर्थवाल, पद्मश्री कल्याण सिंह रावत, युवा शोध आयाम प्रमुख आदर्श, गोपाल भट्ट, मयंक मित्तल, सुनील पाल, सुरभित रस्तोगी और मीना अरोरा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में परिषद के विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440