हल्द्वानी में चला बुलडोजर- ऊंचापुल चौराहे पर अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, जाम से राहत की तैयारी

खबर शेयर करें

प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने पुलिस बल के साथ शुरू किया ध्वस्तीकरण अभियान, सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए जा रहे अवैध निर्माण

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर को जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में ऊंचापुल चौराहे पर सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे अवैध निर्माणों को हटाने का अभियान शुरू कर दिया गया है।

गुरुवार को प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और चिन्हित भवनों पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। चौड़ीकरण योजना के तहत सड़क किनारे बने कई दुकानों और भवनों को हटाया जा रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार ऊंचापुल चौराहा शहर के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण चौराहों में से एक है, जहां दिनभर वाहनों की भारी आवाजाही रहती है। सड़क संकरी होने और अतिक्रमण के कारण यहां अक्सर लंबा जाम लग जाता था, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।

यह भी पढ़ें -   कांवड़ मेले को लेकर हरिद्वार में 30 जुलाई से 11 अगस्त तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद

प्रशासन की ओर से पहले ही प्रभावित भवन स्वामियों को नोटिस जारी कर दिया गया था। अधिकारियों का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण का कार्य पूरा होने के बाद इस मार्ग पर यातायात अधिक सुगम हो जाएगा और जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अभियान में सहयोग करने की अपील भी की है, ताकि विकास कार्य समय पर पूरा हो सके।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440