समाचार सच, हल्द्वानी। यहां बुलट और छोटा हाथी वाहन आपस में टकरा गये। इस हादसे में गैस गाड़ी चालक ने उपचार के दौरान दम तोड़ा दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गैस की गाड़ी चलाने वाला गोकुल नगर, दमुवाढूंगा निवासी 38 वर्षीय किशन राम पुत्र देव राम बीते दिवस अपने दोस्त के साथ बुलट पर सवार होकर जा रहा था। इस बीच दमुवाढूंगा में बुलट अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे छोटा हाथी से टकरा गई। जिससे किशन बुरी तरह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













