पटाखा फोड़ बारह बुलेट सीज

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून/ऋषिकेश। ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाकर पटाखा फोड़ने वाली 12 बुलेट को सीज कर दिया हैं। इससे पूर्व तीन दिन पहले पुलिस ने पटाखा फोड़ने वाली पांच बुलेट को सीज किया था। जनपद में वाहन चेकिंग अभियान के अंतर्गत नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने, बुलेट में पटाखे फोड़ने व यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध पुलिस उप-महानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अरुण मोहन जोशी के द्वारा एक विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक देहात व पुलिस क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के द्वारा प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश के नेतृत्व में अलग-अलग टीम गठित की गई है।

यह चेकिंग अभियान कोतवाली ऋषिकेश की त्रिवेणी घाट चौकी, आईडीपीएल चौकी, श्यामपुर चौकी व बस अड्डा चौकी के प्रभारियों द्वारा लगातार चलाया जा रहा है। जिसमें स्थान बदल बदल कर लगातार वाहन चेकिंग की जा रही है। जिसमें बुलेट में साइलेंसर बदलकर पटाखा फोड़ना, नाबालिक बच्चों द्वारा वाहन चलाना, तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाना, यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालो का चालान काटा गया। उक्त अभियान के अंतर्गत आज प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश द्वारा स्वयं अलग-अलग जगह पर वाहन चेकिंग की गई। जिसमें पटाखा फोड़ने पर बारह बुलेट सीज की गई तथा नाबालिक, तीन सवारी और यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर -पांच वाहन सीज किये गये।

पुलिस का कहना हैं की उक्त चेकिंग अभियान लगातार जारी है, व समय-समय पर स्थान बदल बदल कर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इससे पूर्व में भी ऋषिकेश पुलिस ने बुलेट में पटाखा फोड़ने पर पचास से अधिक बुलेट को अलग-अलग अभियान के अंतर्गत सीज किया गया है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440