उत्तराखण्ड में अनियंत्रित हो कर बस खाई गिरी, नवजात समेत चार यात्रियों की मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, पिथौरागढ़। उत्तराखंड के सीमांत पिथौरागढ़ से सटे नेपाल के बैतड़ी जिले में हुई एक बस दुर्घटना में चार यात्रियों की मौत हो गई, जिनमें एक दो दिन का नवजात बच्चा भी शामिल है। यह दुखद घटना मंगलवार की रात महेंद्रनगर की ओर जा रही पवन दूत प्राइवेट लिमिटेड की बस के खसरे खान स्थान पर खाई में गिरने से हुई।

मृतकों में बैतड़ी के पुरचुणी नगरपालिका तीन की 45 वर्षीय जयमती बोहरा, 26 वर्षीय कमला बोहरा, उनके नवजात शिशु और 22 वर्षीय सहदेव बोहरा शामिल हैं।

दुर्घटना में कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनमें नवराज साउद, राजेंद्र साउद, दिनेश साउद, मुकुंद बोहरा, विमला महता, धनमती साउद, पदम बहादुर बोहरा और बस चालक विरेंद्र बोहरा शामिल हैं। सभी घायलों को डडेलधूरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440