
समाचार सच, हल्द्वानी। नगर निगम की बदहाल सड़कों के शीघ्र निर्माण को लेकर प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला इकाई नैनीताल युवा जिलाध्यक्ष सौरभ भट्ट आज से भूख हड़ताल पर बैठ गये है। उनका कहना है कि निगम प्रशासन द्वारा कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलता वह अपनी भूख हड़ताल जारी रखेंगे।
पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार की सुबह प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला इकाई नैनीताल के तत्वावधान में संगठन के युवा जिलाध्यक्ष सौरभ भट्ट ने पूज्य बापूजी महात्मा गांधी तथा पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री को नमन किया और अपनी भूख हड़ताल पर बैठ गए है। उनके अनशन स्थल पर पहुंचकर विभिन्न राजनीतिक दलों एवं संगठनों ने समर्थन दिया। संगठन के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता ने कहा कि सोये हुए प्रशासन को जगाने के लिए ये करना आवश्यक हो गया है। जिला महामंत्री हर्ष वर्द्धन पांडे ने कहा कि व्यापारी प्रतिनिधि हर हाल में इस लड़ाई को अंजाम तक पहुँचा कर दम लेगा।
समर्थन देने वालों में हल्द्वानी संघर्ष समिति के मदन मोहन जोशी, केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल अधिकारी, महामंत्री संदीप जोशी, सचिव अमित मिश्रा, कोषाध्यक्ष गिरीश जोशी, संरक्षक नरेंद्र साहनी,व्यापार मंडल की महिला प्रकोष्ठ से प्रदेश मंत्री शांति जीना, उर्वशी बोरा, प्रियंका शर्मा, सुरभि मेहरोत्रा, विनीता शर्मा, ज्योति मेहता, युवा व्यापार मंडल से पवन वर्मा, मधुकर बनोला, कुणाल गोश्वामी, अनुज गुप्ता, महानगर से अध्यक्ष योगेश शर्मा, मनोज जायसवाल, उपेंद्र कनवाल, संदीप सक्सेना, प्रदेश इकाई से हितेंद्र भसीन, सहित यू के डी से भुवन जोशी, प्रताप चौहान, ऐंन डी तिवाडी, पहाड़ी आर्मी से हरीश रावत, रवि बाल्मीकि, सौरभ भट्ट की पत्नी रश्मि भट्ट, होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज जायसवाल सहित व्यापारी प्रतिनिधि शामिल रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















