गैस आपूर्ति अव्यवस्था पर भड़के व्यापारी नेता, उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर अधिकारियों से की शिकायत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। काठगोदाम स्थित इंडेन गैस एजेंसी में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर व्यापारी नेता दलजीत सिंह दल्ली (प्रदेश उपाध्यक्ष, देवभूमि व्यापार मंडल) ने जिला पूर्ति अधिकारी से मुलाकात कर आम उपभोक्ताओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

उन्होंने बताया कि गैस बुकिंग से लेकर सिलेंडर डिलीवरी तक की प्रक्रिया में कई खामियां हैं, जिससे आम जनमानस को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अतिआवश्यक जरूरतों के लिए गैस आपूर्ति में भी देरी हो रही है, जिससे परिवारों के सामने संकट की स्थिति बन जाती है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में हाईप्रोफाइल चोरियों का खुलासा, 25 लाख के जेवरात संग तीन शातिर गिरफ्तार

दल्ली ने शीशमहल स्थित संबंधित कार्यालय में अधिकारियों से वार्ता कर व्यवस्था सुधारने की मांग की। जिला पूर्ति अधिकारी ने आश्वासन दिया कि वे स्वयं नैनीताल कार्यालय से इस व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं और जल्द सुधार के प्रयास किए जाएंगे।

इस दौरान व्यापारी नेता ने गैस एजेंसी के प्रबंधक से मिलने का प्रयास किया, लेकिन उनके अनुपस्थित रहने पर सहायक प्रबंधक को समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने बुकिंग प्रणाली को सुचारु करने, डीएसी संबंधी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने और समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग रखी।

यह भी पढ़ें -   शादी समारोह से लौट रहे परिवार की कार खाई में गिरी, महिला की मौत, चार घायल

साथ ही, उपभोक्ताओं की शिकायतों के निवारण हेतु टोल-फ्री नंबर लागू करने की भी बात कही। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार डिलीवरी कर्मी सही जानकारी नहीं देते और उपभोक्ताओं को गुमराह किया जाता है।

दलजीत सिंह दल्ली ने इन अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताते हुए जल्द सुधार की मांग की। उन्होंने एडीएम विवेक राय से भी फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। अंत में उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जनहित में तत्काल प्रभाव से व्यवस्था सुधारने की अपील की।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440