निम्न एवं मध्यम वर्ग के व्यापारियों के व्यापार भी खोंले: नागर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। सरकार द्वारा प्रदेश के मध्यम व निम्न वर्ग के व्यापारियों के हितों का भी ध्यान रखा जाय जिससे कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में लगे लॉकडाउन के चलते उनकी कमर टूट गई उक्त वाक्य शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष रूपेंद्र नागर ने जारी बयान में कहे। उनका कहना है कि प्रदेश सरकार का कोरोना महामारी को लेकर लगाये लॉकडाउन का वहां समर्थन करते है लेकिन इस बात को लेकर भी व्यापारी समाज में रोष व्याप्त है कि निम्न एवं मध्यम वर्गीय व्यापारी जिसकी इसके चलते कमर टूट गई है क्योंकि निम्न व मध्यम वर्ग के व्यापारियों को सेल टैक्स, इनकम टैक्स, बिजली के बिल, पानी के बिल, सर्विस टैक्स, दुकान का किराया आदि की देनदारी ने व्यापारियों को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि वह शीघ्र व्यापारियों को राहत प्रदान करें और व्यापार को खोलने की अनुमति भी दें, जिसमें होटल ढाबा, रेस्टोरेंट, कपड़ा, बर्तन व कैटरिंग कारीगरों को भी व्यापार करने की अनुमति प्रदान करें और साथ ही व्यापारियों को कोविड-19 के नियमों का पालन करने का निर्देश जारी करे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 23 अक्टूबर 2026, शुक्रवार | प्रदोष व्रत आज, कई राशियों को धन और रोजगार में लाभ के संकेत; जानिए पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440