भाजपा सरकार कितना अच्छा काम कर रही है इसकी पोल खुद कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत खोल दी है : बल्यूटिया

खबर शेयर करें

समाचार सचए हल्द्वानी। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया का कहना है कि प्रदेश की भाजपा सरकार कितना अच्छा काम कर रही है इसकी पोल खुद कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने सरकार के खिलाफ धरने में बैठकर खोल दी है। साढ़े 4 सालों में तीन मुख्यमंत्री बदलने के बाद भी यह सरकार ठीक से नहीं चल पा रही है।

यह प्रदेश की जनता का दुर्भाग्य है कि प्रदेश सरकार बिजली के पोल तक नहीं लगा पा रही है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण खुद कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने धरने में बैठ कर दे दिया है। इसका अंदाजा बखूबी लगाया जा सकता है कि जब एक कैबिनेट मंत्री के क्षेत्र में बिजली के पोल नहीं लग रहे हैं तो बाकी प्रदेश के क्या हालात हो रहे होंगे। इससे साफ जाहिर हो गया कि भाजपा सरकार की अफसरशाही पर कोई लगाम नहीं है। चाहे मुख्यमंत्री हों या कैबिनेट मंत्री अपने.अपने क्षेत्रों में भी विकास कार्य कराने में असफल साबित हुए हैं। बाकी दूसरी जगहों में जनता को पूछने वाला कोई नहीं है।

यह भी पढ़ें -   अपहरण के बाद बच्ची से हैवानियत, जंगल में ले जाकर किया दुराचार

बल्यूटिया ने कहा कि भाजपा ने इन साढ़े 4 सालों में प्रदेश की जनता को सिर्फ गुमराह किया है। अब भाजपा के मुख्यमंत्री और मंत्री आगामी विधानसभा चुनाव की रिहर्सल में लग गए हैं। बल्यूटिया ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 2 दिनी अपने नैनीताल दौरे के दौरान करोड़ों की लागत से बनने वाली योजनाओं का शिलान्यास और कोरी घोषणाएं कर गए। जबकि हल्द्वानी में बहुप्रतीक्षित आईएसबीटी और रिंग रोड जैसी अन्य योजनाएं ठंडे बस्ते पर डाली गई हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता इसका जवाब भाजपा को देगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440