कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को वाई श्रेणी की सुरक्षा, घर पर लगा डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर

खबर शेयर करें

कैबिनेट मंत्री से मिलने को आने वालों के पास आईकार्ड होना जरूरी

समाचार सच, देहरादून। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के लिए डीआईजी कुमाऊं ने निर्देश दिए हैं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को बैठक में कहा कि सुरक्षा में चूक बर्दाश्त नहीं होगी। सरकार ने उन्हें तत्काल वाई श्रेणी की सुरक्षा के साथ उनके घर पर सुरक्षा बढ़ा दी थी। इसके तहत उनके घर पर गार्ड बढ़ाने के साथ-साथ भ्रमण स्थल पर भी सुरक्षा कर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई है। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री से मिलने के लिए आने-जाने वालों के पास आईकार्ड होना जरूरी किया गया है।
आपको बता दें कि कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या करने की साजिश हल्द्वानी जेल में रची जा रही थी। जहां मुख्य आरोपी साजिशकर्ता हीरा सिंह बंद था। वहीं उसकी पहचान सतनाम सिंह से हुई। उसी ने जेल से बाहर अपने दो साथियों के बारे में हीरा सिंह को बताया। हीरा सिंह ने सतनाम सिंह के बताये दोनों व्यक्तियों संग मिलकर ताना-बाना बुना। बीते दिनों कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या की साजिश का पर्दाफाश हुआ था, जिसके बाद उनकी सुरक्षा को चर्चा तेज हो गई थी। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा जब भी सितारगंज भ्रमण पर पहुंचेंगे तो उनके आवास से लेकर कार्यक्रम स्थलों तक सख्त पहरा रहेगा। पुलिस प्रशासन ने उनके आवास पर डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर लगा दिया है। पुलिस प्रशासन के अलावा सादे कपड़ों में भी पुलिस तैनात रहेगी। आगंतुकों की सूची बनेगी। पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी और बढ़ाई जाएगी।

यह भी पढ़ें -   16 मार्च २०२६ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

इधर कैबिनेट मंत्री की हत्या की साजिश का खुलासा होने के बाद सिख समाज ने भी उनकी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। यहां लक्खा सिंह, गुरजीत सिंह, उपकार सिंह बल, पलविंदर सिंह औलख, गुरसाहब सिंह गिल, गुरदीप सिंह चौहान, जसवंत सिंह, बलविंदर सिंह, सतनाम सिंह, जरनैल सिंह ज्ञानी शामिल रहे। इधर राइस मिल एसोसिएशन की बैठक में कैबिनेट मंत्री की दीर्घायु की कामना की गई। उधर आरपी सीड में हुई बैठक में राइस मिलरों ने घटना की निंदा करते हुए कैबिनेट मंत्री की सुरक्षा बढ़ाने, गुनाहगारों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की। यहां एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, महामंत्री रितेश गोयल, कोषाध्यक्ष अर्पित गर्ग, शिवकुमार मित्तल, नरेश कंसल, सुरेश अग्रवाल, कृष्ण कुमार गर्ग, राजाराम सिंघल, गुलाब चंद सिंघल, सतीश गोयल, मदन लाल, मोहित सिंघल आदि रहे।

यह भी पढ़ें -   तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी, चार युवकों की मौत, एक गंभीर घायल
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440