तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी, चार युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

खबर शेयर करें

समाचार सच, रामपुर डेस्कलखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर रामपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा घुसी। हादसा मूंढापांडे क्षेत्र के मनकरा मोड़ के पास हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और उन्हें मूंढापांडे सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने कार सवार पांच युवकों में से चार को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

सीओ हाईवे राजेश कुमार ने बताया कि हादसे में हल्द्वानी निवासी दयाल रावत, अनिल नेगी (38), सुंदर सैनी (42) और भुवन भंडारी (37) की मौत हो गई। जबकि कार चालक यशदीप पांडे, निवासी हल्द्वानी, गंभीर रूप से घायल हैं।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल दुग्ध संघ चुनाव में बड़ा फैसला! 245 में 238 समितियों में निर्विरोध निर्वाचन, मुकेश बोरा 12वीं बार बने अध्यक्ष

घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440