समाचार सच, हल्द्वानी। दुकानदार के साथ कैफे संचालकों ने मारपीट कर दी। जिसमें उसे गंभीर चोटें आई हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को सौंपी तहरीर में मंगल पड़ाव रस्सी गली में दुकान चलाने वाले दिग्विजय सिंह चौहान ने कहा है कि बीती शाम पड़ोस में कैपे चलाने वाले कुछ लोग उसके भाई पृथ्वीराज चौहान के साथ गाली गलौज करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो वह मारपीट पर उतारू हो गये। जिसमें उसके भाई को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













