हल्द्वानी में घर में बुलाकर युवक पर किया धारदार हथियार से वार कर किया घायल, भाई ने दी पुलिस को तहरीर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। होटल से खाना लेने जा रहे एक युवक को दूसरा युवक अपने घर ले गया जहां उसके माता-पिता वह भाई ने उसके साथ गाली गलौज मारपीट करते हुए उसके ऊपर धारदार हथियार से वार कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया इस उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उसके हालत गंभीर बनी हुई है मामले की तहरीर घायल के भाई ने बनभूलपुरा थाना पुलिस को सौंपी है।

पप्पू का बगीचा इंदिरानगर निवासी मोहम्मद जावेद पुत्र अहमद हुसैन ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि उसका छोटा भाई जुनैद होटल से खाना लेने जा रहा था तभी उसे रास्ते में शादाब नामक युवक मिल गया और उसने कहा कि उसके पिता उसे बुला रहे हैं जुनैद शादाब के साथ उसके घर मोहम्मदी मस्जिद स्थित चला गया जैसे ही जुनैद घर के अंदर घुसने लगा तो शादाब के पिता उमर सैफी उसकी पत्नी मुन्नी उसका बड़ा पुत्र रिजवान ने उसके साथ मारपीट करते हुए गाली गलोज करना शुरू कर दिया जब जुनैद ने इसका विरोध किया तो रिजवान ने उसे अपने कमरे में घसीटते हुए अनीस नामक युवक को बुला लिया रिजवान ने अपने कमरे से चाकू निकाल कर उसके सीने पर वार कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया किसी तरह से जुनैद अपनी जान बचाकर उनके घर से बाहर निकाला तो उसका तेरा भाई सुलेमान भी वहां पहुंचा और सुलेमान उसे उपचार के लिए बेस अस्पताल ले गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है मामले की तहरीर घायल के भाई जावेद ने पुलिस को सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल : 25 जुलाई 2026, शनिवार जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440