समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। नैनीताल जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने एक युवक को 8.89 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, 22 अक्टूबर को बनभूलपुरा कोतवाली की टीम क्षेत्र में चेकिंग और शांति व्यवस्था ड्यूटी पर तैनात थी। इसी दौरान इस्लाम के झोपड़ी के पास पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर विशाल पाल (20) पुत्र मनोज पाल, निवासी स्टेडियम, गोलापार, थाना काठगोदाम, नैनीताल को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से 8.89 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।
मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कोतवाली बनभूलपुरा में मुकदमा दर्ज किया है। यह मुकदमा एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत पंजीकृत किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र फर्त्याल के नेतृत्व में की गई।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जगवीर सिंह, कांस्टेबल सुनील कुमार, दिलशाद अहमद शामिल रहे। नैनीताल पुलिस का कहना है कि जिले में मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



