बैरियर से टकराने से पलटी कार, सात लोग घायल, नींद की झपकी आने से हुआ हादसा

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। यहां डोईवाला के लालतप्पड़ में एक कार बैरियर से टकराने के बाद पलट गई। इस हादसे में कार सवार सात लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची कोतवाली डोईवाला पुलिस ने सभी घायलों को नजदीकी चिकित्सालय में भर्ती कराया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली डोईवाला में पहली सड़क दुर्घटना रात्रि करीब 2 बजे के आसपास लालतप्पड़ में घटित हुई। कोतवाली पुलिस के अनुसार हरिद्वार की ओर से आने वाले इनोवा कार नंबर न यूके 07 बीक्यू-8081 के चालक को अचानक नींद की झपकी आने के कारण वाहन लालतप्पड़ के पास बैरियर से टकराकर पलट गया, वाहन में सात व्यक्ति सवार थे, जिन्हे डोईवाला पुलिस द्वारा तत्काल वाहन से निकालकर उपचार हेतु नजदीकी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। दुर्घटना में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, सभी घायलों को मामूली चोटें आई हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   SIR बैठक में सियासी संग्राम! रुद्रपुर में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, तीखी बहस के बाद धरने पर बैठे भाजपाई
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440