महानगर हल्द्वानी में खुला कारा ब्यूटी पार्लर

खबर शेयर करें

पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष सुमित व दर्जा प्राप्त मंत्री अब्दुल मतीन ने किया शुभारम्भ

समाचार सच, हल्द्वानी। अपनी सुंदरता का ध्यान रखने वाली महानगर की महिलाओं के लिये एक खुशखबरी हैं। आपके महानगर के मुख्य बाजार के निकट महावीर गंज में कारा ब्यूटी पार्लर खुल गया है। गुरूवार को यहां उक्त ब्यूटी पार्लर का शुभारम्भ पूर्व मंडी समिति के अध्यक्ष सुमित हृदयेश, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री अब्दुल मतीन सिद्दीकी एवं निधि थापा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस मौके पर अतिथिगणों ने पार्लर संचालिका को बधाई व शुभकामनायें दी।
संचलिका दीपा जायसवाल ने समस्त आगुन्तकों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि उनके प्रतिष्ठान में ब्राइडल मेकअप हेयर कलर एग्रो फेशियल हेयर रिबॉन्डिंग हेयर स्मूथिंग हेयर कटिंग हेयर स्पा मैनीक्योर पैडिक्योर की उचित दामों पर सुविधा प्रदान की जायेगी।
शुभारंभ के अवसर पर गंगा जायसवाल, अशोक जायसवाल, नन्द किशोर लाला जायसवाल, पार्षद हेमन्त शर्मा, मोना काग्रेस नेता हेमन्त साहू, शुभम गोस्वामी, हरीमोहन अरोरा, प्रताप बिष्ट, जकिर हुसैन, मनोज गुप्ता, विपिन गुप्ता, दिनेश अग्रवाल, त्रिलोक बनोली, हर्षवर्धन पांड,े उस्मान आंसारी, योगेन्द्र पाठक, कोमल जायसवाल, केतन जायसवाल, गोविन्द सिह डंगवाल, सम्मी बादशाह, यस जायसवाल सहित आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन स्विमिंग में आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल का जलवा, ओम टनवाल ने चार पदक जीतकर बढ़ाया मान
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440