टक्कर मारने वाले के खिलाफ कराया मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बीते दिनों रानीबाग में कार द्वारा स्कूटी को टक्कर मारने वाले के खिलाफ पुलिस ने तहरीर सौंपी। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई प्रारम्भ कर दी है। ललित मोहन पांगती निवासी जोहार नगर द्वारा पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि बीती 7 सितम्बर को उनकी साली रेनू मर्ताेलिया स्कूटी पर सवार होकर अपने पति अखिल कृष्ण के साथ आनंदा अपार्टमेंट की तरफ जा रहे थे कि तभी वाहन संख्या यूके04एसी-5868 ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गये। दोनों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   सादगी की मिसालः लालकुआं के विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, आज भी जीते हैं आमजन जैसा जीवन

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440