फेसबुक में महिला को अश्लील मैसेज भेजने वाले युवक पर हुआ मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। फेसबुक में महिला को अश्लील मैसेज भेजने का मामला प्रकाश में आया है। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी का पता लगाने का प्रयास कर रही है। फेसबुक में अश्लील मैसेज भेजने का मामला मुखानी थाना पुलिस ने दर्ज कराया है। ब्लॉक निवासी महिला के अनुसार कुछ समय पूर्व उसे नीरज किरौला नामक युवक ने फेसबुक में मित्र अनुरोध भेजा। जिसे उसने स्वीकार कर लिया। महिला का कहना है कि उक्त युवक उसे अश्लील मैसेज कर रहा है। महिला ने पुलिस को तहरीर सौंप आरोपी पर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -   कांग्रेस की रैली से लौट रहे पूर्व ब्लॉक प्रमुख की सड़क हादसे में मौत, कांचुला पुल के पास खाई में गिरी कार

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440