रिश्वत मांगने का मामला: आय प्रमाण पत्र बनाने के एवज में 7 हजार रुपए की घूस लेते पकड़ा गया पटवारी

खबर शेयर करें

समाचार सच, काशीपुर। उधमसिंह नगर के काशीपुर तहसील में विजिलेंस की टीम ने 7 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पटवारी को रंगे हाथ पकड़ा है। शिकायतकर्ता से पटवारी ने आय प्रमाण पत्र बनाने के एवज में 7 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। उधर विजिलेंस के छापे के बाद तहसील में मौजूद वकीलों ने हंगामा करते हुए पटवारी को निर्दोष बताया। काफी देर तक पुलिस और वकीलों के बीच बहस चलती रही। जबकि बंद कमरे में विजिलेंस अपनी कार्रवाई करती रही।

जानकारी के मुताबिक, काशीपुर के बरखेड़ा पांडे निवासी जसवंत सिंह पुत्र स्वर्गीय हरभजन सिंह ने हल्द्वानी विजिलेंस ऑफिस को शिकायत दी थी कि काशीपुर तहसील में आय प्रमाण पत्र के लिए पटवारी धर्मेंद्र 7 हजार रुपए की रिश्वत की डिमांड कर रहा है। इसके बाद विजिलेंस ने मामले की जांच की तो मामला सही पाया गया। इस पर विजिलेंस के सीओ अनिल सिंह मनराल ने टीम बनाई और बुधवार को काशीपुर तहसील में पटवारी को शिकायतकर्ता से 7 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें -   १८ मार्च २०२६ बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

इस कार्रवाई के बाद तहसील में वकीलों और पुलिस के बीच टकरार हो गई। दोनों ने काफी देर तक बहसबाजी की। वकील विजिलेंस की कार्रवाई का विरोध करते हुए पटवारी को निर्दोष बताने लगे। हालांकि, देर शाम तक विजिलेंस की कार्रवाई जारी रही। उधर पुलिस ने आक्रोशित वकीलों को किसी तरह समझा बुझाकर शांत किया। वकीलों का कहना था कि पटवारी को बेवजह इस मामले में फंसाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -   Good News: बीएलके-मैक्स हॉस्पिटल ने हल्द्वानी में शुरू की लंग ट्रांसप्लांट और थोरैसिक सर्जरी OPD, जानिए कब मिलेंगे डॉक्टर…

ज्ञात हो कि विगत 15 फरवरी को भी काशीपुर सीआरसी ब्लॉक में तैनात प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक को विजिलेंस ने रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। दोनों स्कूल रजिस्टरों में पकड़ी गई कमियों को उच्च स्तर पर न भेजने के एवज में रिश्वत मांग रहे थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440