शादी का झांसा देकर किया डेढ़ वर्ष तक किशोरी से शारीरिक शोषण, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, नानकमत्ता। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले में किशोरी से दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। मामला जिले के नानकमत्ता क्षेत्र का है। आरोप है कि युवक किशोरी को प्रेम जाल में फंसा कर शादी का झांसा दिया और लंबे समय तक शारीरिक शोषण करता रहा। पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पॉस्को एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें -   प्रतिभा और अभिभावकत्व का उत्सव, वुडलैंड स्कूल में ‘इयर द शोकेस 2026’ भव्य आयोजन

थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि उसकी नाबालिग बेटी को एक युवक ने प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोपी शादी का झांसा देकर डेढ़ वर्ष से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। आरोपी ने उनकी पुत्री को परिवार या किसी और को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

इससे भयभीत होकर बेटी गुमसुम रहने लगी। पूछने पर उसने पूरी घटना बता दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी करन सिंह के विरुद्ध दुष्कर्म व पॉक्सो अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440