हल्द्वानी में जमीन बेचने के नाम पर पीआरडी जवान के साथ 11 लाख की ठगी, छात्र नेता समेत दो पर मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नैनीताल जिले में जमीनी धोखाधड़ी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला पिथौरागढ़ के चंडाक निवासी पीआरडी जवान देवेंद्र सिंह के साथ 11 लाख रुपये की ठगी का है। देवेंद्र ने उधम सिंह नगर के पूर्व छात्र नेता उपेंद्र देऊपा और देहरादून निवासी पवन सिंह पर जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।

पीआरडी जवान देवेंद्र सिंह ने मुखानी थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि दो साल पहले उपेंद्र देऊपा और पवन सिंह के संपर्क में आए। दोनों ने हल्द्वानी के भगवानपुर और जयसिंह इलाके में जमीन दिखाकर 16.60 लाख रुपये में सौदा तय कराया। इस सौदे के तहत देवेंद्र ने किश्तों में 11 लाख रुपये का भुगतान किया। तहरीर में उसने बताया है कि पहली किश्त में उसने उपेंद्र को 5 लाख रुपये का चेक दिया और दूसरी किश्त में 5 लाख रुपये पत्नी के खाते से ट्रांसफर कराए। साथ ही तीसरी किश्त में 1 लाख रुपये नकद दिए।

तहरीर में पीड़ित का आरोप है कि जब रजिस्ट्री कराने की बात आई तो दोनों आरोपी बहाने बनाने लगे। जब देवेंद्र ने अपनी रकम वापस मांगी, तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। तहरीर में शिकायतकर्ता का आरोप है कि उपेंद्र देऊपा उधम सिंह नगर का पूर्व छात्र नेता है और ऊंची पहुंच रखता है।

यह भी पढ़ें -   चमोली में बड़ा हादसा: THDC की टनल में मलबा और पानी घुसा, कई मजदूर फंसे

मुखानी थाना प्रभारी विजय मेहता ने बताया कि पीआरडी जवान की शिकायत के आधार पर उपेंद्र देऊपा और पवन सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है, और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 14 अगस्त 2026, शुक्रवार| जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440