समाचार सच, हल्द्वानी। अब सावधान हो जाइये, आपसे बात करने के बहाने से बदमाश मोबाइल मांगेगा और मौके का फायदा उठाकर बदमाश आपका मोबाइल फोन लेकर फरार हो जायेगा। बीते दिवस मंगलवार को महानगर हल्द्वानी में एक ऐसी घटना सामने आयी है। एक बदमाश ने बातचीत करने के बहाने युवक से मोबाइल लेकर चंपत हो गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप मोबाइल बरामदगी की गुहार लगाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूलरूप से पिथौरागढ़ निवासी देवेंद्र सिंह धौनी यहां नैनीताल रोड में एक हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता है। मंगलवार को देवेंद्र यहां मंगल पड़ाव किसी काम से गया था। रास्ते में एक अज्ञात युवक ने उससे बात करने को उसका मोबाइल फोन मांगा। तभी मौके का फायदा उठाकर अज्ञात बदमाश उसका फोन लेकर फरार हो गया। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नही चल पाया। बाद में देवेंद्र मंगल पड़ाव चौकी पहुंचा और पुलिस को घटनाक्रम से अवगत करवाया। लेकिन पुलिस ने कार्यवाही के बजाय उसे यह कहकर चलता कर दिया कि वह मोबाइल की गुमशुदगी दर्ज कराये। बुधवार को देवेंद्र ने कोतवाली पहुंच कर पुलिस को अपनी आपबीती बतायी और मोबाइल बरामदगी के साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


