सीबीएसई बोर्ड ने जारी किया क्वेश्चन बैंक

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 10वीं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बोर्ड ने क्वेश्चन बैंक जारी किया है। इसमें दो हजार से ज्यादा सवाल पढ़ने का मौका दिया जाएगा। सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी ने बताया कि इस क्वेश्चन बैंक को छात्र दीक्षा ऐप पर देख सकते हैं। इसके लिए पहले अपने मोबाइल पर दीक्षा ऐप डाउनलोड करना होगा। दो हजार से ज्यादा सवालों को हल करने के बाद बोर्ड परीक्षाएं उनके लिए आसान हो जाएंगी। सीबीएसई ने इस मोबाइल ऐप पर विषयों के हिसाब से क्यूआर कोड जारी किए हैं। इस क्यूआर कोड की मदद से सीधे उस विषय से जुड़े सवालों पर पहुंचा जा सकता है। बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि यह सवाल केवल बोर्ड परीक्षा की तैयारी को सरल बनाने के लिए हैं। यहां सवालों के साथ ही उनके जवाब भी दिए गए हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440