चैत्र नवरात्रि 2025: लौंग के करें ये अचूक उपाय, मिलेगा माँ का आशीर्वाद, मिलेगा हर समस्या से छुटकारा

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। हिंदू धर्म में नवरात्रि का महत्व बहुत अधिक माना जाता है। चैत्र नवरात्रि से हिंदू नव वर्ष की शुरुआत मानी जाती है और इस दौरान मां दुर्गा के नौ रुपों की उपासना की जाती है। चैत्र माह की नवरात्रि को हिंदू धर्म में बहुत सौभाग्यशाली माना जाता है। हिंदू नव वर्ष का प्रथम माह चौत्र माह होता है। साल 2025 में चैत्र नवरात्रि की शुरूआत 30 मार्च, रविवार से हो रही है। आज हम आपको नवरात्रि के दौरान किए जाने वाले कुछ उपाय के बारे में विस्तार से बताएंगे जो बहुत ही सिद्ध उपाय हैं और इसे जीवन की समस्याओं का समाधान मिलता है।

आर्थिक तंगी से छुटकारा दिलाएगा ये उपाय
चौत्र में मां दुर्गा को 9 दिन तक रोज दो लौंग का जोड़ा अर्पित करें। साथ ही मां दुर्गा के मंत्रों का जाप करें। अगर आप भी लंबे समय से पैसों की तंगी के कारण परेशान है या पैसा आपके हाथ में नहीं टिकता तो चौत्र नवरात्रि के दौरान लौंग का यह उपाय आपकी मुश्किल को कम कर सकता है।

कर्ज से छुटकारा दिलाएगा ये उपाय
अगर आपने किसी से कर्ज ले रखा है और आप उसे चुका पाने में असमर्थ है तो नवरात्रि के दौरान हर दिन एक लौंग को जलाकर उसकी राख को मां दुर्गा को अर्पित करें।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: आज मनाई जाएगी विजयादशमी, जानें अपराजिता पूजन का शुभ मुहूर्त और सभी 12 राशियों का हाल

घर से नकारात्मकता दूर करेगा ये उपाय
चैत्र नवरात्रि के दौरान 9 दिन तक घर के मेन गेट पर 2 लौंग जलाएं। ऐसा करने से घर से नकारात्मकता दूर होती है और घर में पॉजीटिविटी आती है।

यह भी पढ़ें -   दशहरा 2026: इस दिन किए जाने वाले पूजन का ज्योतिषीय महत्व

मनोकामना पूर्ति के लिए उपाय
नवरात्रि में रोज अपने हाथ में एक लौंग लेकर मां का मंत्र जपकर उनको अर्पित करें। इस उपाय से मनोकामना पूर्ति होती है।

बुरी नजर के उपाय
अगर आप बुरी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो एक लौंग को काले कपड़े में बांध कर अपने पास रखें. ऐसा करने से देवी मां आपकी बुरी नजरों से रक्षा करती हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440