बेक्ररी की आड़ कर रहा चरस का धंधा, पुलिस ने भारी मात्रा में चरस के साथ किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। चैकिंग कर रही पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने भारी मात्रा में चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की कीमत लाखों रूपये बताई गई है। जबकि इस मामले में एक आरोपी को वांछित कर दिया गया है। पकड़े गये तस्कर को एनडीपीएस एक्ट में कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ जगदीश चन्द्र ने सोमवार को पुलिस बहुद्देश्यीय भवन में चरस तस्करी का खुलासा किया। बताया कि देर रात मुखानी एसओ सुशील कुमार के नेतृत्व में टीम चंबल पुल में चौकिंग कर रही थी। इस बीच काठगोदाम की ओर से आ रही कार संख्या यूके 04एडी-4979 को चौकिंग के लिए रूकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर चालक घबरा गया और उसने वाहन भगाने का प्रयास किया। जिसे पुलिस कर्मियों ने बैरिकेटिंग लगाकर रोक लिया। तलाशी में पुलिस को कार से दो किलो 770 ग्राम चरस बरामद हुई। इस पर चालक हेम चन्द्र भट्ट पुत्र दुर्गा दत्त भट्ट निवासी मल्ला चौफला, जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये तस्कर के अनुसार वह उक्त चरस मुक्तेश्वर से लेकर आया था। जहां उसने चरस 1.20 लाख में खरीदी थी। जबकि उसे हल्द्वानी में 600 रूपये तोला बेचने की योजना थी। सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी ने बताया कि तस्कर ब्रेकरी की आड़ में लंबे समय से चरस तस्करी कर रहा था। तस्कर से पूछताछ के बाद मुक्तेश्वर निवासी उस सख्श को भी वांछित कर लिया गया है, जिससे आरोपी चरस लेकर आया था। पुलिस वांछित की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। जबकि उससे इस कारोबार के बारे में अहम जानकारियां भी जुटाई गई हैं। पुलिस ने पकड़े गये तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में कार्यवाही की है। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। सफलता प्राप्त करने वाली टीम में एसओ सुशील कुमार के साथ एसआई त्रिभुवन जोशी, कांस्टेबल जगदीश राठौर, रमेश कांडपाल शामिल रहे।

यह भी पढ़ें -   कांग्रेस की रैली से लौट रहे पूर्व ब्लॉक प्रमुख की सड़क हादसे में मौत, कांचुला पुल के पास खाई में गिरी कार

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440