पुलिस के हत्थे चढ़ा चरस तस्कर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने तस्कर को 235 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया।

जानकारी के अनुसार बीती रात गश्त के दौरान काठगोदाम पुलिस हैड़ाखान रोड पर चैकिंग कर रही थी तभी एक बाइक सवार पुलिस को देखकर सकपका गया और बाइक भगाने के प्रयास में गिर गया जिस पर पुलिस ने उसे शक होने पर दबोच लिया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 235 ग्राम चरस बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम प्रदीप सिंह एडी पुत्र डुंगर सिंह एडी निवासी ओखलकांडा ग्राम क्वैराला कल्लानगर थाना मुक्तेश्वर बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें -   ज्येष्ठ मास का सातवां बड़ा मंगल 2026: आज हनुमान जी को अर्पित करें ये चीजें मिलेगा वरदान

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440