ब्रेक फेल होने से चारधाम यात्रियों की बस पलटी, 39 श्रद्धालु सवार, बड़ा हादसा टला

खबर शेयर करें

समाचार सच, टिहरी गढ़वाल। उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में रविवार सुबह चारधाम यात्रियों से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ऋषिकेश-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी के समीप बस के ब्रेक फेल होने से चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क पर पलट गई। बस में कुल 39 यात्री सवार थे। राहत की बात यह रही कि बस खाई में नहीं गिरी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चारधाम यात्रा से लौट रही बस संख्या UK04 PK 0418 ऋषिकेश की ओर जा रही थी। जैसे ही बस तोताघाटी के पास पहुंची, अचानक उसके ब्रेक फेल हो गए। चालक ने बस को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन वाहन सड़क पर ही पलट गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। एसडीआरएफ के अनुसार, रविवार सुबह करीब 8रू30 बजे डीसीआर टिहरी से दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई, जिसके बाद निरीक्षक कविंद्र सजवाण के नेतृत्व में ढालवाला और ब्यासी पोस्ट की टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना की गईं।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 5 सितंबर 2026, शनिवार | जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी

रेस्क्यू टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटना में 3 से 4 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से ऋषिकेश अस्पताल भेजा गया। वहीं, अन्य सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में आधी रात गूंजे ‘जय कन्हैया लाल की’ के जयकारे, कृष्ण जन्म पर झूम उठा शहर; मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440