उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को बधाई, कई घोषणाओं का किया ऐलान

खबर शेयर करें

समाचार सच, गैरसैंण/चमोली। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा परिसर भराड़ीसैंण से राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी और राज्य निर्माण के 24 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती वर्ष की शुभकामनाएं दी। उन्होंने देश की रक्षा में सर्वाेच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों और राज्य निर्माण के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की, साथ ही राज्य की नींव रखने वाले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भी श्रद्धांजलि दी।Uttarakhand State Foundation Day

मुख्यमंत्री धामी ने राज्य की प्रगति पर प्रकाश डालते हुए घोषणा की कि सिमली स्थित महिला बेस अस्पताल को पूर्ण बेस अस्पताल बनाया जाएगा और राइका आगरचट्टी में विज्ञान वर्ग की शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि राज्य अब रजत जयंती वर्ष में प्रवेश कर रहा है और विकास के हर क्षेत्र में सरकार अल्पकालिक, लघुकालिक एवं दीर्घकालिक योजनाओं के माध्यम से कार्यरत है।

सीएम धामी ने बताया कि नीति आयोग द्वारा सतत विकास लक्ष्यों की रैंकिंग में उत्तराखंड को प्रथम स्थान मिला है, और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में राज्य अचीवर्स की श्रेणी में है। इसके अलावा, राज्य की जीएसडीपी में 33 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और बेरोजगारी दर में 4.4 प्रतिशत की कमी आई है। मुख्यमंत्री ने आगामी राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को उत्तराखंड के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर बताया।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में क्षत्रिय उत्थान महासभा का भव्य दशहरा मिलन समारोह, मेयर गजराज बिष्ट समेत कई विभूतियां सम्मानित

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केदारनाथ और बदरीनाथ धामों का पुनर्निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत 16 पौराणिक मंदिरों का विकास किया जा रहा है और ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के तहत पहाड़ों में रेल सेवा का सपना जल्द ही पूरा होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: आज मनाई जाएगी विजयादशमी, जानें अपराजिता पूजन का शुभ मुहूर्त और सभी 12 राशियों का हाल

महिलाओं के सशक्तिकरण को महत्व देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत आरक्षण और सहकारी समितियों में 33 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। मुख्यमंत्री नारी सशक्तिकरण योजना, लखपति दीदी योजना और मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने रजत जयंती वर्ष 2025 तक उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के संकल्प की बात कही और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य के चहुंमुखी विकास की प्रतिबद्धता दोहराई।

इस अवसर पर विधानसभा परिसर में पुलिस और एनसीसी जवानों द्वारा सेरेमोनियल परेड का आयोजन हुआ। विकास विभाग ने बहुउद्देशीय शिविर के तहत विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी और राज्य की विकास योजनाओं की जानकारी देने के लिए स्टॉल लगाए। मुख्यमंत्री ने इन स्टालों का निरीक्षण किया और 47 राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440