अल्मोड़ा बस हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक, घायलों को बेहतर इलाज के निर्देश

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा जनपद में भिकियासैंण से रामनगर जा रही यात्री बस के भिकियासैंणदृविनायक मोटर मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत यात्रियों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में बेमौसमी बारिश ने खोली नगर निगम की लापरवाही, कालाढूंगी चौराहे पर सड़कों ने लिया तालाब का रूप

सीएम धामी ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि हादसे में घायल सभी यात्रियों को त्वरित और समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायलों को बेहतर उपचार के लिए उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें -   रुद्रपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन! कुमारी शैलजा का बड़ा संदेश - गुटबाजी छोड़ो, चुनाव जीतना है तो एक हो जाओ

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह स्वयं पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ निरंतर संपर्क में हैं। उन्होंने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440