समाचार सच, देहरादून। गुलमर्ग में आयोजित तीसरे खेलो इंडिया विंटर गेम्स में स्नो स्कीइंग और स्नो शू में उत्तराखण्ड के पदक विजेताओं को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सम्मानित किया। उत्तराखण्ड से शालिनी राणा, ऋषभ रावत, मयंक डिमरी एवं जगदीप भट्ट ने पदक जीते। मुख्यमंत्री ने सभी पदक विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
इस अवसर पर स्कीइंग एवं माउंटनेयरिंग एसोसिएशन उत्तराखण्ड से लक्ष्मण मेहता, अजय भट्ट, इन खिलाड़ियों के कोच विकेश डिमरी एवं डब्बर सिंह उपस्थित थे।
Chief Minister Dhami felicitated medal winners of Uttarakhand in snow skiing and snow shoe
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













