सीडीएस स्वर्गीय विपिन रावत और उनकी पत्नी को मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को 3 कामराज रोड नई दिल्ली में सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी श्रीमती मधुलिका रावत को श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनरल बिपिन रावत का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी सादगी, सहजता हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी। देश की सेना एवं सीमाओं की रक्षा के लिए जनरल बिपिन रावत के योगदान को देश हमेशा याद रखेगा।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक मदन कौशिक ने भी जनरल बिपिन रावत एवं उनकी पत्नी को श्रद्धांजलि दी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व दर्जा राज्य मंत्री तारा दत्त पाण्डे का निधन, राजनीतिक एवं सामाजिक जगत में शोक की लहर
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440