मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी एसटीएच में पहुंच जाना घायलों का हालचाल, दिये बेहतर उपचार के निर्देश

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सूचना के बाद यहां हल्द्वानी एसटीएच में पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को घायलों के उपचार को बेहतर ढंग से किये जाने के लिये निर्देशित किया।

रविवार को हेलीकॉप्टर की हल्द्वानी में इमरजेंसी लैंडिंग हुई, मुख्यमंत्री को आज नैनीताल के दौरे पर जाना था लेकिन नैनीताल में बारिश और खराब मौसम की वजह से मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर को हल्द्वानी गौलापार हेलीपेड पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी, जिसके बाद मुख्यमंत्री धामी ने उधम सिंह नगर में हुए सड़क हादसे के घायलों का हाल जानने के लिए सुशीला तिवारी हॉस्पिटल गये और घायलों का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह घटना बहुत बड़ी हृदय विदारक घटना है, उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी शोक संवेदना प्रकट की है। साथ ही कहा है कि जो भी घायल हैं उनका उपचार बेहतर ढंग से हो इसके लिए डीएम उधम सिंह नगर और डीएम नैनीताल को निर्देशित कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, झांसी से दबोचा; भतीजा भी पुलिस की गिरफ्त में, 44 मुकदमों का आपराधिक इतिहास आया सामने
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440