मुख्यमंत्री धामी 9 को हल्द्वानी पहुंचेंगे, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठकों में होंगे शामिल

खबर शेयर करें

विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र से लेकर प्रदेश पदाधिकारियों और कोर कमेटी की बैठक तक व्यस्त रहेगा कार्यक्रम

समाचार सच, नैनीताल/हल्द्वानी। रिपोर्ट- अजय सिंह चौहान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार 9 सितंबर को जनपद नैनीताल के हल्द्वानी भ्रमण पर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री का दिनभर व्यस्त कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस दौरान वह भाजपा की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र, प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के अलावा प्रदेश पदाधिकारियों एवं प्रदेश कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठकों में प्रतिभाग करेंगे।

जिला कार्यालय नैनीताल से प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार प्रातः 9:55 बजे लोहियाहैड हेलीपैड, खटीमा से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे और 10:05 बजे एफटीआई हेलीपैड, हल्द्वानी पहुंचेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री कार द्वारा रवाना होकर प्रातः 10:25 बजे रामपुर रोड स्थित होटल विंटेज ग्रीन पहुंचेंगे। यहां वह भाजपा की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र में प्रतिभाग करेंगे।

यह भी पढ़ें -   मसूरी घूमने निकले व्यापारी की संदिग्ध मौत! सड़क किनारे मिली कार, 200 मीटर नीचे खाई में पड़ा मिला शव

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री अपराह्न 1:50 बजे होटल विंटेज ग्रीन से प्रस्थान कर 2 बजे एफटीआई हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद वह 2:10 बजे हेलीकॉप्टर से पंतनगर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और लगभग 2:20 बजे पंतनगर पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री पंतनगर एयरपोर्ट से अपराह्न 2:40 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर लगभग 3:10 बजे पुनः होटल विंटेज ग्रीन, हल्द्वानी पहुंचेंगे। यहां वह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक में प्रतिभाग करेंगे।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामला: कल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, पुलिस ने कसी कमर

इसके बाद मुख्यमंत्री अपराह्न 4:30 बजे होटल विंटेज ग्रीन से रवाना होकर 4:35 बजे देवलचौड़ चौराहा स्थित होटल अमरदीप पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के साथ ही प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में भी प्रतिभाग करेंगे।

मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे और भाजपा की प्रदेश स्तर की लगातार बैठकों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज रहने की संभावना है। बुधवार को हल्द्वानी में भाजपा संगठन से जुड़े प्रदेश स्तरीय नेताओं और पदाधिकारियों की मौजूदगी के चलते शहर राजनीतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बना रहेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440