मुख्यमंत्री धामी 7 को हल्द्वानी में, सीवरेज ट्रीटमेंट/लीगेसी वेस्ट प्लांट का करेंगे लोकार्पण

खबर शेयर करें

Chief Minister will inaugurate Sewerage Treatment / Legacy Waste Plant in Haldwani on Dhami 7

समाचार सच, हल्द्वानी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी 7 फरवरी (मंगलवार) को एक दिवसीय नैनीताल जनपद के हल्द्वानी भम्रण पर आ रहे है। सीएम धामी यहां गौला बाईपास निकट आंवला चौकी हल्द्वानी में सीवरेज ट्रीटमेंट/लीगेसी वेस्ट प्लांट का लोकार्पण करेंगे।

यह भी पढ़ें -   होलाष्टक 2026: 24 फरवरी मंगलवार को होलाष्टक होगा शुरू और होलिका दहन के साथ होगा समाप्त

उक्त जानकारी देते हुए प्रमुख निजी सचिव मोहन चन्द जोशी ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रातः 10 बजकर 30 मिनट पर जीटीसी हैलीपैड देहरादून से हल्द्वानी के लिये प्रस्थान करेंगे। प्रातः 11 बजकर 30 मिनट पर गौलापार स्टेडियम हेलीपैड हल्द्वानी पहुंचेंगे। तत्पश्चात प्रातः 11बजकर 45 मिनट पर गौला बाईपास निकट आंवला चौकी हल्द्वानी में सीवरेज ट्रीटमेंट/लीगेसी वेस्ट प्लांट का लोकार्पण करेंगे। इसके उपरांत काठगोदाम सर्किट हाउस में दोपहर 12 बजकर 30 मिनट से दोपहर 1 बजकर 30 मिनट तक भाजपा पदाधिकारी/वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से भेंटवार्ता करेंगे। तद्पश्चात दोपहर 2 बजे से सर्किट हाउस काठगोदाम में जनपद के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक एवं विचार विमर्श करेंगे। कार्यक्रम के बाद दोपहर 3 बजकर 40 मिनट पर गौलापार स्टेडियम से हैलीपैड हल्द्वानी से अस्थाई हेलीपैड लोहरिया हैड खटीमा उधमसिंह नगर को प्रस्थान करेंगे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440