मुख्य सचिव का कार्यकाल 30 जुलाई को हो रहा है समाप्त, इस सप्ताह हो सकती है उत्तराधिकारी की घोषणा

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह इसी सप्ताह सेवानिवृत्त हो रहे हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार को इसी सप्ताह उनके उत्तराधिकारी की घोषणा करनी है। माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में नए मुख्य सचिव के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। प्रदेश में इस समय नौकरशाही में होने वाले फेरबदल पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। दरअसल, मौजूदा मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह का कार्यकाल 30 जुलाई को समाप्त हो रहा है।
प्रदेश सरकार की ओर से उनका कार्यकाल बढ़ाने का प्रस्ताव भी केंद्र को नहीं भेजा गया है। ऐसे में सूबे में किसी नए अधिकारी का मुख्य सचिव बनना तय माना जा रहा है। इस समय इसमें सबसे आगे 1987 बैच के अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश का नाम चल रहा है। 1988 बैच की आइएएस अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी भी इस दौड़ में हैं। इन दोनों में से ही किसी एक का मुख्य सचिव बनना तय माना जा रहा है।
हालांकि पात्रता की बात करें तो केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर तैनात 1985 बैच के आइएएस अनूप वधावन, 1988 बैच के डॉ. सुखबीर सिंह संधू और 1990 बैच की मनीषा पंवार भी इस पद के लिए पात्र हैं। मुख्य सचिव किसे बनाया जाना है, यह निर्णय प्रदेश सरकार को लेना होता है। इन पांचों आइएएस में फिलहाल सबसे वरिष्ठ अनूप वधावन हैं, लेकिन कहा जा रहा है कि वह वापस आने के बहुत अधिक इच्छुक नहीं हैं। इसके बाद अपर मुख्य सचिव ओप्रकाश वरिष्ठता क्रम में आते हैं। वह अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री का पदभार भी संभाल रहे हैं। ऐसे में उनका इस पद पर फिलहाल सबसे मजबूत दावा नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें -   बिना कोचिंग 98% अंक लाकर सुशीला बनीं टॉपर, मेहनत और अनुशासन से हासिल की बड़ी सफलता

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440