डीपीएस जूनियर्स, हल्द्वानी में ‘एडु फेस्ट’ की धूम, बच्चों और अभिभावकों ने लिया भरपूर आनंद

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) जूनियर्स, हल्द्वानी में आयोजित ‘एडु फेस्ट’ कार्यक्रम उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। नए शैक्षणिक सत्र से पहले आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों और बच्चों ने भाग लेकर विद्यालय के माहौल को करीब से जाना।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अनेक शैक्षिक और मनोरंजक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की। उन्होंने अपनी कक्षा शिक्षिकाओं से परिचय प्राप्त किया, विभिन्न खेलों का आनंद लिया और टैटू आर्ट जैसी रचनात्मक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा दिखाई। साथ ही एजु स्पोर्ट्स, संगीत और नृत्य प्रस्तुतियों ने भी सभी का मन मोह लिया।

यह भी पढ़ें -   3 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा वरिष्ठ नागरिक समिति का 28वां स्थापना दिवस, गैस वितरण अव्यवस्था पर जताई नाराजगी

इस अवसर पर विद्यालय के शैक्षिक सहयोगियोंकृकृवीआर, ट्विन विन, ट्राई फाई और फ्रेंचौटकृकीकृने भी अपनी सहभागिता निभाते हुए बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक और रोचक गतिविधियाँ प्रस्तुत कीं।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में फिर रफ्तार का कहर: नवोदय कर्मी की सड़क हादसे में मौत

कार्यक्रम में प्रो वाइस चेयरमैन विवेक अग्रवाल, निदेशक श्रेयल अग्रवाल, प्रधानाचार्या रंजना शाही, हेड मिस्ट्रेस अंचला साह और एक्टिविटी कोऑर्डिनेटर स्नेहा सिंह समेत समस्त शिक्षकों की उपस्थिति रही। सभी ने अभिभावकों का आत्मीय स्वागत किया।

‘एडु फेस्ट’ ने बच्चों और अभिभावकों को एक सुखद और यादगार अनुभव प्रदान करते हुए नए शैक्षणिक सत्र की शानदार शुरुआत का संदेश दिया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440