ग्रीनवूड्स ग्लोबल स्कूल में क्रिसमस का जश्न, बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। ग्रीनवूड्स ग्लोबल विद्यालय में क्रिसमस के अवसर पर हर्ष और उल्लास का माहौल रहा। बच्चों ने सांता क्लॉज और रंग-बिरंगी पोशाकों में उत्सव को विशेष बना दिया।

इस अवसर पर बच्चों ने प्रभु यीशु मसीह के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उनके प्रेरणादायक जीवन की झलक दिखाने वाले इन कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। इसके साथ ही, बच्चों ने नृत्य, गायन और अन्य रंगारंग प्रस्तुतियां दीं, जो समारोह को और अधिक शानदार बनाने में सफल रहीं।

विद्यालय की प्रधानाचार्या ज्योति मेहता और अध्यक्ष हिम्मत सिंह भैसोड़ा ने बच्चों को केक वितरित किया और क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों को यीशु मसीह के आदर्शों पर चलने और उनके बताए हुए मार्ग का अनुसरण करने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें -   रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, झांसी से दबोचा; भतीजा भी पुलिस की गिरफ्त में, 44 मुकदमों का आपराधिक इतिहास आया सामने

पूरे कार्यक्रम ने विद्यालय में उत्साह और भाईचारे का वातावरण पैदा किया, जिसमें बच्चों और शिक्षकों ने मिलकर क्रिसमस का आनंद उठाया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जेनी प्रकरण पर हरक सिंह रावत का पलटवार, बोले- धामी की विदाई के साथ होगा इस खेल का अंत; भाजपा पर लगाया साजिश का आरोप
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440