
समाचार सच, हल्द्वानी। बीपीएल शिक्षा प्रयास समिति में शिक्षा ग्रहण कर रहे निर्धन परिवार के बच्चों ने बाल दिवस पर केक काटा और लोक नृत्य प्रस्तुत कर खूब मस्ती की।
यहां नवाबी रोड, अरूणोदय धर्मशाला के निकट समिति परिसर में बाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में का शुभारम्भ पूर्व दर्जा राज्यमंत्री श्रीमती रेनू अधिकारी एवं पुणे महाराष्ट्र से आयी समाजसेविका श्रीमती मोहिनी भैसोरा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम बच्चों ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इसके बाद बच्चों ने रंगारंग लोक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों को भाव-विभोर कर दिया। इस दौरान बच्चों ने भाषण के माध्यम से भारत के पं0 जवाहर लाल नेहरू के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

पूर्व दर्जा राज्यमंत्री श्रीमती रेनू अधिकारी ने बच्चों को बाल दिवस की बधाई देते हुए समिति के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि समिति द्वारा निर्धन परिवार के बच्चों को जो निःशुल्क शिक्षा ग्रहण कराने का कार्य किया जा रहा है वो एक पुण्य का कार्य है। इस कार्य में सहयोग के लिये सभी समाज के लोगों को बढ़चढ़ कर भागीदारी करनी चाहिए।

समिति की अध्यक्षा श्रीमती पार्वती किरौला ने सभी अतिथियों एवं आगुन्तकों का आभार व्यक्त करते हुए समिति के कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान समिति को समय-समय पर आर्थिक मदद व सहयोग के लिये समाजसेविका श्रीमती मोहिनी भैसोरा को आभार पत्र से सम्मानित किया। इधर समाजसेवी विद्या मेहतोलिया तथा तारा सती ने बाल दिवस के मौके पर बीपीएल शिक्षा प्रयास समिति में पहुंचकर बच्चों के साथ बातचीत की और उन्हें टॉफी व बिस्कुट आदि उपहार भेंट किये।

कार्यक्रम के अंत मुख्यअतिथि श्रीमती रेनू अधिकारी, श्रीमती मोहिनी भैसोरा तथा समिति के बच्चों ने संयुक्त रूप से केक काट कर पं0 जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिवस मनाया। इस अवसर पर मुख्य रूप से कानूनी सलाहकारी जीएस किरौला, महामंत्री दीप्ति किरौला, मीडिया प्रभारी सुश्री नीरू भल्ला, कोषाध्यक्ष मीनाक्षी साह, स्पीकर मोटिवेटर कुलदीप अधिकारी, प्रीति बिष्ट, रोहित जोशी, पिंकी सहित आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



