एडूमाउंड स्कूल के बच्चों ने लिया पृथ्वी को बचाने का संकल्प

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। अर्थ दिवस के मोके पर विगत सोमवार को यहां बरेली रोड स्थित एडूमाउंट स्कूल में बच्चों ने वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर आयोजित गोष्ठी में बच्चों ने पृथ्वी को बचाने के लियेे पेड़ों की रक्षा करना व नये पेड़ लगाये जाने का सामूहिक संकल्प लिया।

इस मौके पर आयोजित गोष्ठी में उप प्रधानाचार्या कु0 प्रियंका आसवानी ने विश्व पृथ्वी दिवस मनाये जाने के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उनका कहना था कि पृथ्वी और पर्यावरण के लिए हर किसी को अपनी जिम्मेदारी अपने स्तर निभानी होगी, तभी पृथ्वी को नुकसान होने से बचाया जा सकता है। इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा पृथ्वी दिवस के बारे में विभिन्न कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये। जिसकी उपस्थित लोगों ने खूब प्रशंसा की। कार्यक्रम के अन्त में बच्चो के द्वारा व्रक्षारोपण कार्य भी किया गया जिसमें बच्चो ने बड चड़ कर हिस्सा लिया और बच्चो ने पेड़ों के महत्त्व को जाना।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए एक्टिविटी हैड रोहित यादव ने बताया कि पृथ्वी को अपने आसपास के पर्यावरण को स्वच्छ रखें और प्लास्टिक का प्रयोग बंद कर दें। इस अवसर पर मुख्य रूप से श्रीमती अनीता पांडेय, श्रीमती अंजू रावत, कु० पूजा आधिकारी, कु० रुचिका, कु० भावना चंदोला, कु० पूनम मित्याली, कु० कंचन चांबयाल, कु० कविता नेगी सहित आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440