
समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार एंड एंटी करप्शन फोर्स द्वारा आज सुभाष नगर प्राथमिक विद्यालय, हल्द्वानी में प्रवेश उत्सव एवं पुस्तक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान अध्यापिका फराह खान ने की।
इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय सचिव शारिफ खान, प्रदेश अध्यक्ष पृथ्वी पाल सिंह रावत, मीडिया प्रभारी लक्ष्मी नारायण, जिला अध्यक्ष अशोक कश्यप सहित प्रीति पांडे, पूजा कंबोज, कल्पना और नुमैरा खान ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में बच्चों को पुस्तकें वितरित कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया।
उपस्थित सभी अतिथियों ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



